Happily Married:एक दूसरे के हुए कर्टनी कार्दशियन और ट्रैविस बार्कर। क़ानूनी तौर पर हुई दोनों की शादी।

0 900

Happily Married:अमेरिका की मशहूर मॉडल काइली जेनर की बड़ी बहिन कर्टनी कार्दशियन और संगीतकार ट्रैविस बार्कर इस हफ्ते कानूनी रूप से शादी के बंधन में बंध गए। उन दोनों ने 16 मई को शादी की। आपको बता दें की इस शादी में दोनों कुछ खास दोस्तों और परिवार के सदस्यों को ही बुलाया गया था। यह शादी कैलिफोर्निया के सांता बारबरा में हुई थी।

हालांकि इस शादी में काइली जेनर शामिल नहीं हो पाईं, क्योंकि वह अपने रैपर पार्टनर ट्रैविस स्कॉट और बेटी स्टॉर्मी वेबस्टर के साथ 2022 बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड के लिए गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्टनी कार्दशियन (43) और ट्रैविस बार्कर (46) की इटली में ग्रैंड शादी और एक भव्य समारोह आयोजित करने का प्लान बनाया है। दोनों ने पिछले साल अक्टूबर में अपनी सगाई की घोषणा की थी।

आपको बता दें की यह कर्टनी की पहली और बार्कर की तीसरी शादी है। लेकिन उनके पूर्व बॉयफ्रेंड स्कॉट डिसिक के साथ उनके तीन बच्चे हैं। पिछली शादियों से बार्कर के भी दो बच्चे हैं।

यह भी पढ़े:Deoria:शादी में तमंचा पर ‌डिस्को पड़ा महंगा, पुलिस ने पकड़ा

रिपोर्ट: अमृतरश्मि

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.