‘द अलायंस’ में कुशाल टंडन ने पुराने रिश्ते का किया इशारा, जैद दरबार के जवाब ने जीता दर्शकों का दिल

0 14

मुंबई: प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘द अलायंस’ का नया एपिसोड एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। इस बार शो में अभिनेता कुशाल टंडन ने बातचीत के दौरान इशारों-इशारों में अपने पुराने रिश्ते का जिक्र किया। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम में जैद दरबार की संयमित और समझदारी भरी प्रतिक्रिया ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

हालिया एपिसोड में सोहेल खान के साथ बातचीत के दौरान कुशाल टंडन ने कहा, “एक समय मैं किसी लड़की से प्यार करता था, अब उसकी शादी इससे हुई है।” उनके इस बयान को गौहर खान के साथ उनके पुराने रिश्ते से जोड़कर देखा जा रहा है। दोनों की मुलाकात ‘बिग बॉस 7’ के दौरान हुई थी और कुछ समय तक दोनों रिश्ते में रहे थे। बाद में दोनों अलग हो गए थे।

जैद दरबार की प्रतिक्रिया की हो रही सराहना

बातचीत के दौरान जैद दरबार ने किसी तरह की नाराजगी जाहिर नहीं की। उन्होंने शांत अंदाज में कहा कि उनकी पत्नी गौहर खान हमेशा कुशाल टंडन के बारे में सकारात्मक बातें करती रही हैं और उन्हें एक अच्छा इंसान बताया है। जैद की इसी प्रतिक्रिया की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।

पहले भी छिड़ चुकी है पुराने रिश्ते की चर्चा

यह पहली बार नहीं है जब शो में कुशाल टंडन और गौहर खान के पुराने रिश्ते का जिक्र हुआ हो। इससे पहले भी एक वीडियो चर्चा में आया था, जिसमें कुशाल टंडन, मिनी माथुर और जैद दरबार के साथ बातचीत करते दिखाई दिए थे।

उस दौरान जैद ने बताया था कि उन्होंने कुशाल से सिगरेट उधार ली थी। इस पर कुशाल ने मजाकिया अंदाज में कहा था, “तुझे सारी मेरी चीजें पसंद आती हैं।” इस टिप्पणी को सोशल मीडिया पर कई लोगों ने गौहर खान से जोड़कर देखा था। इसके बाद इस बयान को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं।

रियलिटी शो में लगातार बढ़ रहा रोमांच

‘द अलायंस’ में हाल ही में सोहेल खान ने वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में एंट्री की है। उनके बाद अली गोनी और सीमा सजदेह भी शो का हिस्सा बने हैं। शो में अलग-अलग टीमों के बीच मुकाबला लगातार दिलचस्प होता जा रहा है।

कुणाल खेमू द्वारा होस्ट किए जा रहे इस रियलिटी शो में डेजी शाह, अली गोनी, वृद्धि पटवा, आगु स्टेनली चिएडोजी, रूही दोसानी, अरमान खेरा, जैद दरबार, कुशाल टंडन, रीवा किशन, अर्सलान गोनी, नीति टेलर, पायल गेमिंग, सीमा सजदेह, निखिल चिनप्पा और देलबार आर्या जैसे प्रतिभागी नजर आ रहे हैं। वहीं मिनी माथुर शो में ‘एस’ की विशेष भूमिका निभा रही हैं। शो के नए एपिसोड हर दिन दोपहर 12 बजे प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किए जाते हैं।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.