KVS एडमिशन 2026-27: जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन, दाखिले की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट

0 30

नई दिल्ली। केंद्रीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दाखिले को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। केंद्रीय विद्यालय संगठन जल्द ही प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ा आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। इस संबंध में जानकारी संगठन की आधिकारिक वेबसाइट पर साझा की गई है, जहां अधिसूचना जारी होते ही अभ्यर्थी उसे देख सकेंगे।

नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसके जरिए अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे।

कक्षा अनुसार तय की गई आयु सीमा
केंद्रीय विद्यालयों में अलग-अलग कक्षाओं के लिए आयु सीमा निर्धारित की गई है। कक्षा 1 में प्रवेश के लिए बच्चे की उम्र 6 से 8 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कक्षा 2 के लिए 7 से 9 वर्ष, कक्षा 3 और 4 के लिए 8 से 10 वर्ष, कक्षा 5 के लिए 9 से 11 वर्ष और कक्षा 6 के लिए 10 से 12 वर्ष आयु तय की गई है।
वहीं कक्षा 7 में दाखिले के लिए 11 से 13 वर्ष, कक्षा 8 के लिए 12 से 14 वर्ष और कक्षा 9 के लिए 13 से 15 वर्ष तक की आयु निर्धारित की गई है।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
दाखिले के दौरान अभ्यर्थियों को कुछ आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। इनमें निवास प्रमाण पत्र, जन्म तिथि प्रमाण पत्र और आरक्षण श्रेणी से संबंधित प्रमाण पत्र शामिल हैं। विशेष श्रेणियों के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अतिरिक्त दस्तावेज भी देने पड़ सकते हैं। दस्तावेजों की पूरी सूची आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध कराई जाएगी।

ऐसे कर सकेंगे आवेदन
अभिभावकों को आवेदन के लिए सबसे पहले केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां उपलब्ध संबंधित लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद आवेदन पत्र भरकर उसे ऑनलाइन सबमिट करना होगा। आवेदन पूरा होने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना जरूरी होगा।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.