लालू यादव का सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट सफल, बेटी रोहणी ने की डोनेट

0 517

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट सफल हो गया है। ऑपरेशन के लिए बेटी रोहिणी ने किडनी दान की। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सिंगापुर में इलाज करा रहे हैं। पिता के सफल ऑपरेशन की जानकारी बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दी है। पूरा परिवार सिंगापुर के अस्पताल में मौजूद है।

तेजस्वी ने ट्वीट किया, ‘पापा का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सफलतापूर्वक होने के बाद उन्हें ऑपरेशन थियेटर से आईसीयू में शिफ्ट किया गया। डोनर बड़ी बहन रोहिणी आचार्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी दोनों स्वस्थ है। आपकी प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए साधुवाद।’

राजद प्रमुख के ऑपरेशन से पहले ही तेजस्वी और उनके राजनीतिक सलाहकार संजय यादव, लालू के करीबी भोला यादव भी सिंगापुर पहुंच गए थे। खबर है कि लालू की पत्नी और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती भी अस्पताल में मौजूद हैं। वरिष्ठ नेता और बेटी रोहिणी आचार्य को रविवार को ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बिहार में पूजा
इधर, बिहार में अपने पूर्व सीएम की सेहत के लिए पूजा-अर्चना शुरू हो गई थी। बिहार के मंत्रियों और विधायकों ने दानापुर के अर्चना मंदिर में पूजा की। इसके अलावा स्थानीय लोगों ने हवन भी किया। दानापुर के काली मंदिर में विधायकों और मंत्रियों ने जलाभिषेक और हवन किया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.