Lara Dutta Corona Positive : लारा दत्ता कोविड पाॅजिटव, BMC ने घर सील कर माइक्रो कंटेनमेंट जोन किया घोषित……

0 779

Lara Dutta Corona Positive :  देश में एक तरफ जहां कोरोना के केस कम हो रहे हैं, वही बॉलीवुड से कोरोना अब तक नहीं गया है। अब इस बार कोरोना की चपेट मे एक्ट्रेस लारा दत्ता आ गई हैं। साथ ही BMC ने एक्ट्रेस का घर भी सील कर दिया है।
हालांकि, अब तक एक्ट्रेस ने अपनी कॉविड पॉजिटिव होने की जानकारी नही दी हैं।

बता दें, लारा दत्ता के पॉजिटिव होने की खबर आते ही BMC ने तुरंत एक्शन लिया है। BMC ने लारा के घर के बाहर माइक्रो कंटेंटमेंट जोन का पोस्टर लगा दिया है और घर को सील कर दिया हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक परिवार में सिर्फ लारा ही कोविड पॉजिटिव आई है।

आपको बता दे की, लारा बड़े पर्दे पर आखिरी बार फिल्म ‘बेल बोटॉम’ में नज़र आई थी। इस फिल्म में लारा दत्ता के साथ अक्षय कुमार, वाणी कपूर और हुमा कुरैशी भी लीड रोल में थे। इसके अलावा यह OTT प्रोजेक्ट “हिचक्स एंड हुकअप्स”, “हंड्रेड” और कौन बनेगा शिखरवती मे नज़र आई हैं।

रिर्पोट – तान्या अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.