अगर आप उत्तर प्रदेश में निकली यूपी पुलिस कंप्यूटर ग्रेड ए भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं उन सभी के लिए एक खबर है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चल रही है। हालांकि, इसके लिए चल रहे एप्लीकेशन प्रोसेस को बहुत जल्द बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द इसके लिए आवेदन कर दें। नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए या बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।
यूपी पुलिस कंप्यूटर ग्रेड ए भर्ती: कैसे करें अप्लाई
सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पंजीकृत करें।
इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर फिर सबमिट कर दें।
फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर दें।
आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक

यूपी पुलिस कंप्यूटर ग्रेड ए भर्ती: रिक्ति विवरण
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1352 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें-
अनरिजर्व्ड के लिए 545 पद
ईडब्ल्यूएस के लिए 134 पद
अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 364 पद
अनुसूचित जाति के लिए 283 पद
अनुसूचित जनजाति के लिए 26 पद
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 जनवरी 2026 है। वहीं, शुल्क जमा करने की लास्ट डेट भी 15 जनवरी 2026 है। इच्छुक इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। इसके अलावा जमा किए गए शुल्क के समायोजन की आखिरी तिथि 18 जनवरी 2026 है। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिकि वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।