लातेहर में फुटबॉल खेल रहे खिलाड़ियों पर गिरी आकाशीय बिजली, दो की मौत, 10 झुलसे

0 253

लातेहार। झारखंड (Jharkhand) में लातेहार जिले (Latehar district) में गुरुवार को फुटबॉल मैदान (Football field) में खेल के दौरान आसमानी बिजली गिरने (Lightning strikes) से दो खिलाड़ियों (Two players) की मौत हो गई तथा 10 अन्य झुलस गए। इस बारे में जानकारी देते हुए बालूमाथ के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) आशुतोष कुमार सत्यम ने बताया कि यह घटना बरियातू थाना क्षेत्र के इटके गांव में दोपहर में उस समय हुई जब वहां ग्रामीणों की टीमों के बीच मैच चल रहा था।

पुलिस के मुताबिक इटके गांव के मदरसा श्मशान घाट के मैदान में बरीखाप एवं लेड़ाई गांव के बीच फुटबॉल मैच खेला जा रहा था। इसी बीच वहां बिजली गिर गई। इस घटना में दो खिलाड़ी की मौत हो गई तथा 10 अन्य झुलस गए।

सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान टंडवा थाना क्षेत्र के कोईद सोपारान गांव निवासी दीपक कुमार (18) एवं बरियातू थाना क्षेत्र के बरनी गांव निवासी वीरेंद्र गंझु (22) के रूप में हुई है। झुलसे लोगों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.