अयोध्‍या में राम पथ और भक्ति पथ से भी चोरी हो गईं लाइटें, FIR दर्ज

0 258

अयोध्‍या : राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से पहले अयोध्‍या को सजाने के लिए जगह-जगह रंग-बिरंगी लाइटों को लगाया गया था। अब सात महीने बाद आधे से अधिक सामान के चोरी होने का आरोप है। अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से दिए गए अनुबंध के तहत फर्म यश एंटरप्राइजेज एंड कृष्णा ऑटोमोबाइल ने राम पथ पर 6,400 बैंबू लाइट्स और भक्ति पथ पर 96 गोबो प्रोजेक्टर लाइट्स लगाई गई थीं। फर्म के प्रतिनिधि ने राम जन्मभूमि थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

फर्म के प्रतिनिधि शेखर शर्मा निवासी सौ प्रेम नगर जनपद हिसार जिला हरियाणा ने बताया कि वे वर्तमान में कोतवाली नगर क्षेत्र के हौसला नगर में अस्थाई रूप से रहते हैं। विकास प्राधिकरण ने उन्हें लाइट लगाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके बाद राम पथ के पेड़ों पर 6400 बैम्बू लाइट और भक्ति पथ पर 96 गोबो प्रोजेक्टर लाइट लगाई गई थीं। 19 अप्रैल तक सभी लिए पूरी थी परंतु 9 मई को निरीक्षण करने पर पाया गया कि कुछ लाइट कम है।

शेखर शर्मा ने बताया अब तक करीब 3800 बैम्बू लाइट और 36 गोबो प्रोजेक्टर लाइट चोरों ने चुरा लिया है। उन्होंने चोरी की जानकारी होने के तीन महीने बाद राम जन्मभूमि पुलिस थाने में बीते 9 अगस्‍त को केस दर्ज कराया है। एसओ देवेंद्र पाण्डेय ने बताया पूरे मामले की जांच की जा रही है। हर जगह पर सीसीटीवी लगे होने के बावजूद चोरी की घटना सुनकर आसपास के लोग चकित हैं। इस मामले की लोग जमकर चर्चा कर रहे हैं।

अयोध्या में नवनिर्मित राम पथ, भक्ति पथ, राजजन्मभूमि पथ, धर्म पथ पर बैम्बू लाइट और गोबा प्रोजेक्टर से सजाया गया है। 12.97 किलोमीटर के इस पथ का निर्माण 10 महीने में किया गया था। इस पथ के रास्ते श्री राम लला के दर्शन के लिए श्रद्धालु जाते हैं। इसी पथ पर फसाड लाइटिंग, म्यूरल पेंटिंग, विंटेज विक्टोरियन सोलर टेल लैंप आर्टिस्टिकली डिजाइंड ऑर्क लैंप, प्रॉपर पेवरमेंट आदि लाइट लगाई गई हैं। इसी पथ से बीते मई महीने में बैम्बू लाइट और गोबा प्रोजेक्टर चोरी हुई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.