LIVE गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम – रूझानों में भाजपा 123 सीटों पर आगे

0 386

नई दिल्ली । गुजरात विधानसभा चुनाव के परिणाम आज घोषित होने वाले है । मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई और 182 सीटों के रूझान आने शुरू हो गए है ।

BJP उम्मीदवार हार्दिक पटेल ने कहा कि हमें और जनता को भरोसा है कि BJP जीतेगी। BJP ने जिस तरह से गुजरात में सुशासन कायम किया और लोगों को सुरक्षा दिया है तो निश्चित रूप से चुनाव में BJP भारी बहुमत से जीतेगी। इससे तय होगा कि आने वाले 25 साल गुजरात का कैसा होगा ।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी. भारती ने कहा कि कुल 3,16,06,968 वोटों की गिनती की जाएगी। उन्होंने कहा कि 182 मतगणना पर्यवेक्षक, 182 चुनाव अधिकारी, 494 सहायक चुनाव अधिकारी, 78 अतिरिक्त चुनाव अधिकारी, 71 अतिरिक्त चुनाव अधिकारी इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलट सिस्टम हैं।

सभी मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। कुल 4,91,35,400 योग्य मतदाताओं में से 64.33 प्रतिशत ने मतदान किया, जिनमें से 1,69,26,152 पुरुष और 1,46,80,371 महिलाएं थीं। 2017 के आम चुनावों में, 68.39 प्रतिशत मतदान के साथ 2,94,64,326 वोट पड़े थे, जिनमें से बीजेपी को 1,47,24,031, 49.05 प्रतिशत वोट और 99 सीटें मिली थीं, जबकि कांग्रेस को 1,24,37,661, 41.44 फीसदी और 77 सीटें मिली थीं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.