ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री बनीं लिज ट्रस, भारतीय मूल के ऋषि सुनक को हराया

0 167

लंदन। यूके की विदेश मंत्री लिस ट्रस ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री चुनी की गई हैं। उन्होंने भारतीय मूल के ऋषि सुनक को हरा दिया। वह बोरिस जॉनसन की जगह लेंगी। लिज ट्रस को 81,326 वोट और ऋषि सुनक को 60,399 वोट मिले हैं। लिज ट्रस तीसरी महिला प्रधानमंत्री हैं। उनके पहले मार्गरेट थैचर और थेरेसा मे इस पर रह चुकी हैं। लिज मार्गरेट थैचर को अपना आदर्श मानती हैं। दरअसल, लिज ट्रस मंगलवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगी।

आपको बता दें कि सात जुलाई को बोरिस जॉनसन ने पार्टी नेता पद से इस्तीफा दिया था। उसके बाद कंजर्वेटिव पार्टी में उनका मुकाबला भारतीय मूल के ऋषि सुनक से था। पार्टी के करीब 1.60 लाख सदस्यों ने वोटिंग की। चुनाव नतीजों से पहले ऋषि सुनक ने रविवार को कहा था कि अगर वह प्रधानमंत्री की दौड़ में लिज ट्रस से हार जाते हैं तो वह सांसद बने रहेंगे और अपने संसदीय क्षेत्र के लिए काम करना जारी रखेंगे।

बता दें कि सुनक यॉर्कशायर के रिचमंड से सांसद हैं। परिणाम घोषित होने से पहले ऋषि सुनक से जब उनकी भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘मैं कंजर्वेटिव सरकार का हर तरह से सहयोग करने के प्रति आशान्वित हूं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.