UP में लंबा वीकेंड: 4 दिन बंद रहेंगे सचिवालय और 5-डे वर्किंग ऑफिस, 31 मार्च को फिर छुट्टी

0 34

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के लिए इस सप्ताह लंबा अवकाश रहने वाला है। राम नवमी के मौके पर अब लगातार दो दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के बाद सचिवालय और पांच दिवसीय कार्य प्रणाली वाले कार्यालय चार दिन तक बंद रहेंगे।

राम नवमी पर दो दिन का सार्वजनिक अवकाश
राज्य सरकार की ओर से 26 मार्च को राम नवमी का अवकाश पहले से घोषित था। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने 27 मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। इस संबंध में आदेश बुधवार को जारी किया गया।

लगातार चार दिन बंद रहेंगे दफ्तर
दो दिन के अवकाश के साथ शनिवार और रविवार जुड़ने के कारण अब सचिवालय और पांच दिन काम करने वाले सरकारी कार्यालय लगातार चार दिन तक बंद रहेंगे। इसके बाद 30 मार्च, सोमवार को कार्यालय खुलेंगे।

31 मार्च को फिर रहेगा सार्वजनिक अवकाश
सप्ताह की शुरुआत के बाद एक बार फिर 31 मार्च को महावीर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा, जिससे कर्मचारियों को एक और छुट्टी मिलेगी।

बैंकों को लेकर बदला गया आदेश
शुरुआत में 27 मार्च का अवकाश निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881 के तहत घोषित किया गया था, जिससे बैंकों के भी लगातार चार दिन बंद रहने की स्थिति बन रही थी। हालांकि, बाद में सरकार ने आदेश में संशोधन करते हुए 27 मार्च को इस एक्ट से बाहर कर दिया। इसके चलते अब 27 मार्च को बैंक खुले रहेंगे।

कोषागार सेवाएं रहेंगी जारी
कोषागार निदेशक वीके सिंह के अनुसार, 31 मार्च तक पड़ने वाले सभी अवकाशों के दौरान भी कोषागार खुले रहेंगे, ताकि वित्तीय कार्य प्रभावित न हों।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.