LPG Cylinder: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 100 रुपये तक सस्ता, घाटी हुई कीमत आज से लागू

0 548

नई दिल्ली: महंगाई की चौतरफा मार झेल रहे लोगों को राहत देने वाली खबर है। सार्वजनिक क्षेत्र के तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने कमर्शियल गैस के दाम में 100 रुपये प्रति सिलेंडर तक की कटौती की है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की घटी हुई कीमत गुरुवार से लागू हो गई है।

इंडियन ऑयल के मुताबिक राजधानी दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 91.50 रुपये, कोलकाता में 100 रुपये, मुंबई में 92.50 रुपये और चेन्नई में 96 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती की गई है। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत के कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इस कटौती के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब 1885 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 1976.50 रुपये प्रति सिलेंडर था। कोलकाता में यह सिलेंडर अब 1995.50 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले यह 2095.50 रुपये में मिल रहा था। इसी तरह देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत घटकर अब 1844 रुपये और चेन्नई में 2045 रुपये रह गई है।

उल्लेखनीय है कि कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में लगातार चौथे महीने कटौती की गई है। दरअसल 19 किलोग्राम वाले इस सिलेंडर का इस्तेमाल हलवाई, होटल और कारोबारी करते हैं। इससे आने वाले दिनों में बाहर खाना-पीना सस्ता होने की उम्मीद की जा सकती है, लेकिन घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के गैस की कीमत दिल्ली में 1053 रुपये, कोलकाता में 1079 रुपये, मुंबई में 1052.5 रुपये और चेन्नई में 1068.5 रुपये प्रति सिलेंडर है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.