आईपीएल 2026 के अपने पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से मात दी। लखनऊ की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में 141 रन पर ढेर हो गई। लखनऊ के लिए अब्दुल समद ने सर्वाधिक 36 रन बनाए, वहीं सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने 35 रनों का योगदान दिया।
दिल्ली के गेंदबाजों ने संभाली स्थिति
दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से टी नटराजन और लुंगी एंगिडी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-3 विकेट चटकाए। कुलदीप यादव को 2 सफलता मिली जबकि कप्तान अक्षर पटेल ने 1 विकेट लिया। इन गेंदबाजी प्रदर्शनों की मदद से लखनऊ की पारी 20 ओवर से पहले ही समाप्त हो गई।
दिल्ली ने आसानी से लक्ष्य हासिल किया
142 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने 18वें ओवर की पहली गेंद पर ही मुकाबला जीत लिया। इस जीत में समीर रिजवी के अर्धशतक और टीम के संतुलित प्रदर्शन का बड़ा हाथ रहा।
प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।
लखनऊ सुपर जायंट्स: एडेन मारक्रम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिख नॉर्खिया, प्रिंस यादव।