Lucknow News: पीपे वाले पुल की जगह पक्का पुल बनने तक आंदोलन जारी रहेगा अजय त्रिपाठी मुन्ना

0 505

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के फैजुल्लागंज दाउदनगर दौलतगंज काशी बिहार मोनी पुरवा जोड़ने वाले गोमती नदी पर बने पीपे वाले पुल की जगह पक्का पुल बनाए जाने की मांग क्षेत्र के निवासियों द्वारा वर्षों से की जा रही है, पीपे वाले पुल की जगह पर पक्का पुल बनाए जाने को लेकर के एसडीएम से लेकर के मुख्यमंत्री तक ज्ञापन दिया गया धरना प्रदर्शन किया गया लेकिन आज तक पुल नहीं बन पाया. इसी कड़ी में आज पुनः क्षेत्रीय निवासियों को लेकर के प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मेयर प्रत्याशी अजय त्रिपाठी मुन्ना भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता सामाजिक कार्यकर्ता होरी लाल लोधी रामशरण पाठक मनोज मिश्रा सीताराम जायसवाल सामाजिक कार्यकर्ता पूनम जायसवाल व्यापारी नेता बृजेश शुक्ला व्यापारी नेता राजेश यादव अनुज साहू ताज खान सहित क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पीपे वाले पुल पर ही प्रदर्शन किया और पक्का पुल बनाए जाने की जोरदार मांग उठाई . अजय त्रिपाठी मुन्ना ने यह भी कहा कि पीपे वाले पुल की जगह का पुल बनने तक आंदोलन जारी रहेगा.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.