ताइकांडो ओपन स्टेट चैंपियनशिप में लखनऊ रहा चैंपियन, बरेली दूसरे स्थान पर

0 445

बरेली(वीनेशन न्यूज): गांधी जयंती के उपलक्ष्य में बरेली में शुरू हुए राज्य स्तरीय ताइकांडो चैंपियनशिप का आज समापन हो गया, तीनों दिन खेले गए खेल के आधार पर लखनऊ ओवर आल चैंपियन बना, जबकि बरेली दूसरे एवम बागपत तीसरे स्थान पर रहा। उत्तर प्रदेश टाइकांडो एसोसिएशन के उप सचिव मोहित कुमार ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी, बरेली ताइकांडो एसोसिएशन के सचिव हरीश पाल ने नेशनल रेफरी मयंक भारती, एवम संजय भारद्वाज को कुशल आयोजन के लिए बधाई दी। लखनऊ के पीहू, दिव्यांशी, भव्या, तान्या, मेहुल, फातिमा, वागीशा एवम नील ने स्वर्ण पदक जीता वही लखीमपुर से प्रांजल एवम ऋतिक ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया ।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.