मधुरजीत सरघी: धुरंधर 2 में रणवीर सिंह की मां बनीं, दीपिका-प्रियंका संग किया काम, अब मचा रहीं तहलका

0 27

बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का दूसरा पार्ट अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है। फिल्म के ट्रेलर ने ही दर्शकों में उत्सुकता बढ़ा दी थी, लेकिन जसकीरत सिंह रंगी के परिवार और उनकी मां के किरदार की पूरी कहानी अब सामने आई है। इस फिल्म में रणवीर सिंह की मां के रोल में नजर आईं मधुरजीत सरघी ने अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया है।

कौन हैं मधुरजीत सरघी?
मधुरजीत सरघी बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की अनुभवी और जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। जालंधर में जन्मी मधुरजीत ने इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया और कॉलेज के दिनों में ही थिएटर और एक्टिंग में गहरी दिलचस्पी ली। उनके पिता हरजीत सिंह पीएचडी स्कॉलर और पंजाबी फिल्म निर्माता हैं, जबकि उनकी मां तेजिंदर कौर रिटायर्ड प्रोफेसर, गीतकार और स्क्रिप्ट राइटर हैं। अभिनय के प्रति उनका जुनून उन्हें फुल टाइम एक्टिंग करियर की ओर ले गया।

मधुरजीत सरघी के पति
मधुरजीत सरघी ने अपने बचपन के दोस्त और फिल्म निर्देशक अनुराग सिंह से शादी की है। अनुराग सिंह कई फिल्मों के निर्देशन कर चुके हैं, जिनमें ‘बॉर्डर 2’, ‘केसरी’, ‘जट्ट एंड जूलियट’, ‘जट्ट एंड जूलियट 2’, ‘पंजाब 1984’ और ‘जुग जुग जीयो’ शामिल हैं। मधुरजीत और अनुराग की मां एक ही विभाग में काम करती थीं, और उनका बचपन का संबंध काफी गहरा रहा है।

दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा संग किया काम
धुरंधर 2 से पहले भी मधुरजीत सरघी ने दमदार भूमिकाएं निभाई हैं। उन्होंने दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘छपाक’ में अर्चना बजाज का किरदार निभाया था, जो एसिड अटैक पीड़िता की ओर से प्रतिनिधित्व करती है। इसके अलावा, उन्होंने ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘अग्निपथ’ में भी काम किया है।

धुरंधर 2 में मधुरजीत सरघी की भूमिका
धुरंधर 2 में मधुरजीत सरघी रणवीर सिंह के किरदार जसकीरत सिंह रंगी की मां बनीं हैं। पाकिस्तान में मिशन पूरा करने के बाद जसकीरत भारत लौटता है और पठानकोट में अपने परिवार से मिलने जाता है। लेकिन अपने अतीत और परिस्थितियों के चलते वह अंततः मां और बहन से मिल पाता है या नहीं, यह दर्शकों के लिए एक इमोशनल टच बनाता है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.