क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। नेपाल में ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 के तहत इंटरनेशनल मुकाबलों का आयोजन होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में नेपाल की टीम मेजबानी करेगी और UAE, ओमान, स्कॉटलैंड और USA जैसी टीमें भाग लेंगी।
नेपाल की ट्राई नेशन सीरीज की शुरुआत
नेपाल की क्रिकेट टीम सबसे पहले 25 अप्रैल से ट्राई नेशन सीरीज में UAE और ओमान के खिलाफ मैदान में उतरेगी। यह सीरीज 6 मैचों की होगी और सभी मुकाबले काठमांडू के कीर्तिपुर स्थित त्रिभुवन विश्वविद्यालय इंटरनेशनल क्रिकेट मैदान में खेले जाएंगे। यह सीरीज पहले 10 मार्च से शुरू होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे स्थगित कर दिया गया था।
दूसरी ट्राई नेशन सीरीज में स्कॉटलैंड और USA
पहली सीरीज के बाद नेपाल 12 मई से दूसरी ट्राई नेशन सीरीज की मेजबानी करेगा, जिसमें स्कॉटलैंड और USA की टीमें आमने-सामने होंगी। इस सीरीज का समापन 22 मई को होगा।
ODI वर्ल्ड कप 2027 के लिए अहम मुकाबले
ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2, ODI वर्ल्ड कप 2027 के क्वालीफायर का अहम हिस्सा है। 2027 का वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित किया जाएगा। इस लीग-2 में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें से टॉप-4 टीमें क्वालीफायर राउंड में जाएंगी और वहां से चार टीमें वर्ल्ड कप 2027 के लिए क्वालीफाई करेंगी। नेपाल की टीम आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी, क्योंकि हाल ही में उसने ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप में 12 साल बाद पहली जीत दर्ज की थी।
दोनों सीरीज का शेड्यूल
नेपाल vs UAE और ओमान
- 25 अप्रैल 2026: नेपाल vs UAE
- 27 अप्रैल 2026: UAE vs ओमान
- 29 अप्रैल 2026: नेपाल vs ओमान
- 1 मई 2026: नेपाल vs UAE
- 3 मई 2026: UAE vs ओमान
- 5 मई 2026: नेपाल vs ओमान
नेपाल vs स्कॉटलैंड और USA
- 12 मई 2026: नेपाल vs स्कॉटलैंड
- 14 मई 2026: स्कॉटलैंड vs USA
- 16 मई 2026: नेपाल vs USA
- 18 मई 2026: नेपाल vs स्कॉटलैंड
- 20 मई 2026: स्कॉटलैंड vs USA
- 22 मई 2026: नेपाल vs USA