जल्द आ सकती है Mahindra Scorpio N Facelift! पैनोरमिक सनरूफ से 360° कैमरा तक मिलेंगे बड़े अपग्रेड

0 79

नई दिल्ली। देश की प्रमुख ऑटो निर्माता Mahindra अपनी पॉपुलर SUV Scorpio N के फेसलिफ्ट वर्जन पर काम कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Mahindra Scorpio N Facelift की टेस्टिंग जारी है और हाल ही में इसकी यूनिट को फिर से टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि कंपनी इस SUV को कई नए फीचर्स के साथ अपडेट करने की तैयारी में है।

टेस्टिंग के दौरान दिखी फेसलिफ्ट यूनिट

रिपोर्ट्स के अनुसार Scorpio N फेसलिफ्ट को सड़कों पर टेस्ट किया जा रहा है। हालांकि डिजाइन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन एक्सटीरियर में हल्के कॉस्मेटिक अपडेट देखने को मिल सकते हैं। कंपनी इसका मजबूत और मस्कुलर लुक बरकरार रख सकती है।

फीचर्स में होगा बड़ा अपग्रेड

टेस्टिंग के दौरान सामने आई जानकारियों के मुताबिक इस फेसलिफ्ट मॉडल में कई प्रीमियम फीचर्स जोड़े जा सकते हैं। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा, Level-2 ADAS, हाई बीम असिस्ट, स्पीड लिमिट असिस्ट जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलने की संभावना है। इन फीचर्स के जुड़ने से Scorpio N अपने सेगमेंट में और ज्यादा प्रतिस्पर्धी बन सकती है।

इंजन में नहीं होगा बदलाव

इंजन विकल्पों में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। फेसलिफ्ट वर्जन में मौजूदा 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन ही दिए जा सकते हैं। इनके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प जारी रह सकता है। SUV को पहले की तरह दमदार ऑफ-रोडिंग क्षमता के साथ पेश किया जाएगा।

2026 के मध्य तक लॉन्च की संभावना

कंपनी की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि Mahindra Scorpio N Facelift को भारत में 2026 के मध्य तक लॉन्च किया जा सकता है।

कीमत में हो सकती है बढ़ोतरी

लॉन्च के समय ही आधिकारिक कीमत का खुलासा होगा, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत मौजूदा वेरिएंट्स के मुकाबले लगभग 20 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक ज्यादा हो सकती है।

Scorpio N फेसलिफ्ट उन ग्राहकों के लिए बड़ा आकर्षण साबित हो सकती है, जो दमदार SUV के साथ आधुनिक टेक्नोलॉजी और एडवांस सेफ्टी फीचर्स की तलाश में हैं।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.