गौतमबुद्धनगर में श्रम विभाग की बड़ी कार्रवाई, नोटिस का जवाब न देने पर 25 संविदाकारों के लाइसेंस किए गए निरस्त

0 28

गौतमबुद्धनगर में श्रमिकों के हितों की सुरक्षा और औद्योगिक शांति बनाए रखने के लिए श्रम विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं। विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण और प्रवर्तन की कार्रवाई के बीच नियमों का उल्लंघन करने वाले संविदाकारों पर कड़ी कार्रवाई की गई है।

नोटिस के बावजूद जवाब न देने पर कार्रवाई

अपर श्रमायुक्त राकेश द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों में कार्यरत संविदाकारों के खिलाफ श्रम कानूनों के अनुपालन में अनियमितताएं पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे। हालांकि, कई संविदाकारों ने इन नोटिसों का कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया।

25 संविदाकारों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त

विभाग ने सख्ती दिखाते हुए ऐसे कुल 25 संविदाकारों के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं, जिन्होंने नोटिस का जवाब देने में लापरवाही बरती। यह कार्रवाई श्रम कानूनों के प्रभावी पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।

ईएसआई और पीएफ विभाग को भेजी गई सूची

श्रम विभाग ने संबंधित संविदाकारों की सूची कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESI) और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (PF) को भी भेज दी है। इन संस्थाओं को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने अधिनियमों के तहत अनुपालन की जांच करें और आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

आगे भी जारी रहेगी सख्त कार्रवाई

अपर श्रमायुक्त ने स्पष्ट किया कि जिले की औद्योगिक इकाइयों में शांति व्यवस्था बनाए रखने और श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए भविष्य में भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही अवैध गतिविधियों में संलिप्त संविदाकारों के खिलाफ लगातार निगरानी और कार्रवाई की जाएगी।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.