उत्तर प्रदेश में कई IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, बनाए गए ACS, सामने आए सभी के नाम

0 3,146

उत्तर प्रदेश में प्रमुख सचिव स्तर के अफसर अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) पद पर प्रोन्नत किए गए हैं। IAS संजय प्रसाद, IAS आशीष कुमार गोयल, IAS अमृत अभिजात, IAS आर रमेश कुमार, IAS मुकेश कुमार मेश्राम को अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) बनाया गया है।

IAS संतोष कुमार यादव को भी बनाया गया ACS
केंद्रीय प्रतिनियुक्त पर तैनात IAS भुवनेश कुमार, IAS मृत्युंजय कुमार नारायण, IAS संतोष कुमार यादव को प्रमुख सचिव बनाया गया है। इन सभी अधिकारियों को अब बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

जानिए क्या होते हैं ACS
बता दें कि उत्तर प्रदेश में ACS अफसर का मतलब अतिरिक्त मुख्य सचिव (Additional Chief Secretary) से होता है। यह राज्य सरकार में बहुत सीनियर प्रशासनिक पद है, जो आमतौर पर IAS अधिकारियों द्वारा संभाला जाता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.