गाजियाबाद जिला अदालत परिसर में घुसा तेंदुआ, हमले में कई लोग घायल

0 429

गाजियाबाद: गाजियाबाद जिले के कविनगर थाना अंतर्गत अदालत परिसर में बुधवार को एक तेंदुआ घुस गया और उसने छह लोगों पर हमला कर दिया। सहायक पुलिस आयुक्त अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि दोपहर में तेंदुआ अदालत परिसर में घुसा और इसके हमले में छह व्यक्तियों को चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि तेंदुआ अब भी अदालत परिसर के भीतर है और पुलिस एवं वन विभाग के अधिकारियों द्वारा तेंदुए को पकड़ने के लिए संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जैसे ही अदालत परिसर में तेंदुआ घुसने की खबर मिली परिसर को खाली करा लिया गया। सूत्रों ने बताया कि वन विभाग और स्थानीय पुलिस की टीम अदालत परिसर पहुंचीं और परिसर के भीतर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में उनकी मदद की।

पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और तेंदुए को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.