गौतमबुद्धनगर में 9 अप्रैल को जिला सैनिक बंधु समिति की बैठक, पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर होगा समाधान

0 31

गौतमबुद्धनगर में भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान के लिए 09 अप्रैल 2026 को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक शाम 4 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, सूरजपुर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगी।

विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों पर होगा निस्तारण
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कैप्टन (आई.एन.) राम प्रवेश सिंह (अप्रा) ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में भूमि विकास, पुलिस, बैंक, पेंशन, शिक्षा, आर्थिक अनुदान, रोजगार सहित सैनिकों से जुड़े अन्य मामलों पर चर्चा कर उनका निस्तारण किया जाएगा।

8 अप्रैल तक समस्याएं भेजने की अपील
अधिकारियों ने भूतपूर्व सैनिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याएं 08 अप्रैल 2026 तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध करा दें, ताकि बैठक से पहले संबंधित जानकारी जिलाधिकारी को दी जा सके और समाधान प्रक्रिया को तेज किया जा सके।

पूर्व सैनिकों और आश्रितों से सहभागिता की अपील
प्रशासन ने सभी भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों से निर्धारित तिथि और स्थान पर पहुंचकर बैठक में भाग लेने की अपील की है, ताकि उनकी समस्याओं का प्रभावी तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.