मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इन राज्यों में आज होगी जमकर बारिश, यहां बढ़ेगी ठंड

0 374

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में मौसम (Weather) शुष्क बना हुआ है। इस बीच कुछ राज्यों में तेज बारिश (Rain) होने के अनुमान लगाए गए हैं। वहीँ कुछ राज्यों में ठंड (Cold) बढ़ने की भी संभावना जताई गई है। फिलहाल तमाम शहरों के तापमान के गिरावट नजर आने लगी है। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने आज यानी 30 अक्टूबर 2022 को दक्षिण भारत के तमिलनाडु और केरल सहित कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक के कुछ हिस्से में तेज बारिश हो सकती है। इस बीच उत्तर भारत के कई इलाकों में सर्दी ने दस्तक दे दी है। सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट देखी की जा रही है। वहीं पहाड़ों पर ऊंचाई वाले इलाकों बर्फबारी हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के आसपास के इलाकों में चक्रवाती हवाओं का एक क्षेत्र बना हुआ है। जिसके कारण अगले आज कुछ राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। असम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में हल्की बारिश की संभावना है। वहीँ दिल्ली से यूपी तक उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड शुरु हो गई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.