होली के दिन कितने बजे से शुरू होंगी मेट्रो की सेवाएं? DMRC ने दी जानकारी

0 105

नई दिल्ली: होली एक ऐसा त्योहार है जिसे हमारे देश में बहुत ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। इस साल होली का त्योहार 14 मार्च को है। इस दिन मेट्रो की सेवाएं थोड़ी देरी से शुरू की जाएंगी। DMRC ने एक्स प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी भी दी है। उन्होंने एक पोस्ट के जरिए बताया है कि होली के दिन दिल्ली मेट्रो की सभी सेवाएं 2:30 बजे से शुरू होंगी। आइए आपको बताते हैं कि DMRC ने पोस्ट में क्या-क्या जानकारी दी है।

इतने बजे से शुरू होंगी मेट्रो सेवाएं
आपको बता दें कि DMRC यानी दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने एक्स साइट पर अपने आधिकारिक हैंडल से पोस्ट के जरिए बताया है कि होली के दिन मेट्रो की सेवाएं दोपहर 2:30 बजे से प्रारंभ होंगी। पोस्ट में लिखा है, ‘होली के दिन दोपहर 2:30 बजे से मेट्रो ट्रेन सेवाएं शुरू होंगी। होली के त्यौहार के दिन यानी 14 मार्च, 2025 (शुक्रवार) को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर दोपहर 2:30 बजे तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। इस प्रकार 14 मार्च को सभी लाइनों पर टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो ट्रेन सेवाएं दोपहर 2:30 बजे शुरू होंगी और उसके बाद सामान्य रूप से जारी रहेंगी।’

यहां देखें DMRC का पोस्ट

हर साल जब होली का त्योहार आता है तो मेट्रो की सेवाएं कुछ इसी प्रकार से शुरू होती हैं। जो लोग होली के दिन मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं उन्हें इस बात की जानकारी होगी ही कि पिछले साल भी होली के दिन मेट्रो की सेवाएं देर से उपलब्ध हुई थी। पिछले साल होली 25 मार्च को थी और उस दिन भी मेट्रो की सेवाएं 2:30 बजे से ही उपलब्ध हुई थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.