Middle East Conflict: खाड़ी देशों में फंसे लाखों भारतीय, IMA ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

0 12

नई दिल्ली। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर खाड़ी देशों पर साफ दिख रहा है। कुवैत, ओमान, सऊदी अरब, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले लाखों भारतीय नागरिक इस संकट से प्रभावित हैं। इनमें इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के सदस्य भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत के लगभग 96 लाख नागरिक पश्चिम एशिया में रहते हैं, जो जारी सैन्य टकराव के चलते किसी न किसी रूप में परेशानी में हैं।

IMA ने दी मदद की जानकारी
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने कहा है कि वह इस कठिन समय में प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है। जरूरतमंद भारतीय दूतावासों द्वारा जारी इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। IMA के सदस्य सहायता के लिए ऑनरेरी फाइनेंस सेक्रेट्री डॉ. पीयूष जैन से भी संपर्क कर सकते हैं। IMA ने सभी से अपील की है कि शांत रहें और यह संदेश ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं, ताकि जरूरतमंद समय पर मदद पा सकें।

भारतीय दूतावास के आपातकालीन संपर्क नंबर

  • कुवैत: +965-65501946
  • ओमान: +968-98282270, 80071234 (टोल फ्री)
  • सऊदी अरब: 00-966-11-4884697, 00-966-542126748, 8002471234 (टोल फ्री, केवल व्हाट्सएप)
  • बहरीन: 00973-39418071
  • संयुक्त अरब अमीरात: 800-46342 (टोल फ्री), +971543090571

पश्चिम एशिया में भारतीयों की स्थिति
करीब 40 लाख भारतीय सिर्फ यूएई में रहते हैं। बड़ी संख्या में भारतीय सऊदी अरब, कतर, ओमान और कुवैत में काम कर रहे हैं। मौजूदा संकट के कारण इन देशों में फंसे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। भारत सरकार लगातार संबंधित देशों के अधिकारियों के संपर्क में है और भरोसा दिया गया है कि हालात सामान्य होते ही प्रभावित नागरिकों को सुरक्षित निकाला जाएगा।

विशेष ध्यान – छात्र और प्रवासी कामगार
इनमें बड़ी संख्या में छात्र और प्रवासी कामगार शामिल हैं। छात्र हर वक्त दहशत में जी रहे हैं, जबकि उनके परिजन भारत में चिंता में हैं। वहीं कामगारों की सुरक्षा और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार और IMA द्वारा समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.