Middle East Conflict: ओडिशा सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, विदेशों में फंसे नागरिकों से सतर्क रहने की अपील

0 22

अनुगुल। मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने के बीच ओडिशा सरकार ने वहां फंसे अपने नागरिकों और प्रवासी कामगारों की सुरक्षा को लेकर अहम कदम उठाया है। राज्य सरकार ने संकटग्रस्त क्षेत्रों में फंसे ओडिशावासियों की मदद के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं और जरूरत पड़ने पर तुरंत संपर्क करने की अपील की है।

राज्य के खेल एवं युवा सेवा मंत्री सूर्यबंशी सूरज ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने स्थिति की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक की है और नागरिकों की सहायता के लिए समन्वय तंत्र सक्रिय कर दिया गया है।

जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर
सरकार ने ओडिशावासियों के लिए निम्नलिखित संपर्क सूत्र उपलब्ध कराए हैं:

  • मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स (भारत सरकार) हेल्पलाइन – 80046342
  • व्हाट्सएप हेल्पलाइन – 971543090571
  • ‘ओडिशा मो परिवार’ नोडल अधिकारी – 9583321964

सरकार ने स्पष्ट किया है कि ये नंबर विशेष रूप से उन नागरिकों के लिए हैं जो ईरान, इज़राइल, UAE, क़तर, जॉर्डन, सऊदी अरब सहित अन्य मध्य-पूर्वी देशों में कार्य, अध्ययन या व्यवसाय के सिलसिले में हैं और किसी प्रकार की परेशानी का सामना कर रहे हैं।

सतर्क रहने की अपील
राज्य सरकार ने वहां फंसे ओडिशावासियों से अपील की है कि वे स्थानीय प्रशासन और भारतीय दूतावास द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों से दूर रहें और अफवाहों पर ध्यान न दें। केंद्र सरकार की ओर से भी भारतीय नागरिकों को अनावश्यक यात्रा से बचने और आपात स्थिति में दूतावास से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

समन्वय तंत्र सक्रिय
सूत्रों के अनुसार, गृह विभाग और संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर विशेष निगरानी व्यवस्था बनाई गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में राज्य सरकार तुरंत सहायता प्रदान कर सके। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में घबराने की बजाय आधिकारिक हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क किया जाए। ओडिशा के प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.