फतेहपुर में दूध के टैंकर की टक्कर से ऑटो सवार एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत, दो घायल

0 351

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। जहानाबाद के चिल्ली मोड़ के पास ऑटो में दूध के टैंकर ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि हादसे में ऑटो सवार नौ लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों में दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना के वक्त ऑटो में 14 लोग सवार थे। सभी एक ही परिवार के हैं। ऑटो सवार कानपुर देहात के मूसानगर निवासी बताए जा रहे हैं। सभी लोग मूसानगर से जहानाबाद अपने रिश्तेदार के यहां आ रहे थे।

हादसे की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। एक साथ आठ शवों को देख हर कोई सहम गया। मृतकों में यशोदा (35) पत्नी अनिल, अनिल (38) पिता सोनेलाल, छोटू (6 माह) आदि शामिल हैं। वहीं गंभीर रूप से घायल सौम्या और बहादुर को बहादुर पुलिस ने एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.