ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर मिनी ट्रैवल्स को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत,7 घायल

0 364

ग्रेटर नोएडा। कोतवाली दादरी क्षेत्र से होकर गुजर रही ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर मिनी ट्रैवल बस को पीछे से एक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे ट्रैवल बस पलट गई। हादसे में बच्चे सहित दो की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गये। घायलों का इलाज जिम्स अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि देर रात को मिनी ट्रैवल बस में सवार लोग कैंची धाम, नीम करोरी, रामनगर, उत्तराखंड से आ रहे थे, तभी पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर रिठौरी, मायचा के पास गाड़ी को साइड में लगाते समय पीछे से एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसके कारण मिनी ट्रैवल बस पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर ही पलट गई। सूचना मिलते दादरी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई, और घायलों जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने आठ साल के प्रतीक और 31 वर्षीय देवेंद्र चौधरी को मृत घोषित कर दिया।

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि मिनी ट्रैवल बस में सवार प्रियंक बड़जात्या, प्रकृत चौबे, रानी चौबे, रजनी नेहवाल, हर्ष पांडे, श्री चौबे और ड्राइवर उमेद का इलाज चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.