मंत्री नंदी ने फ्लीट रूकवा कर घायल युवक के इलाज की व्यवस्था करायी

0 582

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन विभाग एवं मंडल प्रभारी झांसी मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी‘ ने झांसी में आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर लखनऊ लौटते समय झांसी में एक दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल युवक को तड़पते हुए देखा।

नंदी ने तत्काल गाड़ी रूकवाकर फ़्लीट के सुरक्षाकर्मियों के साथ घायल युवक की सहायता की और स्कोर्ट में चल रही गाड़ी से ईलाज हेतु मेडिकल कॉलेज झांसी भिजवाया। उन्होंने जिलाधिकारी झांसी और सीएमओ से फ़ोन पर बात कर घायल युवक के समुचित इलाज के निर्देश दिए।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.