मोदी ने गुजरात में पीएमजेएवाई-एमए योजना आयुष्मान कार्ड वितरण की शुरुआत की

0 397

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना – मुख्यमंत्री अमृतम (पीएमजेएवाई-एमए) आयुष्मान कार्ड के वितरण की शुरुआत की। मोदी ने कहा कि पीएमजेएवाई-एमए आयुष्मान कार्ड उच्च गुणवत्ता और सस्ती चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने ‘सर्व संतू निरामय’ की भावना का उल्लेख करते हुए कहा कि आयुष्मान योजना का उद्देश्य सबके लिए स्वास्थ्य है। उन्होंने राज्य में लोगों को पचास लाख कार्ड वितरित करने के अभियान की व्यापकता की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह गुजरात सरकार की संवेदनशीलता का प्रमाण है। हम दुनिया के कई देशों में स्वास्थ्य बीमा के बारे में सुनते रहे हैं लेकिन भारत स्वास्थ्य आश्वासन सुनिश्चित करते हुए इससे आगे जा रहा है। प्रधानमंत्री ने पीएमजेएवाई-एमए योजना आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियों से भी बातचीत की।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.