देशभर में पूरी तरह एक्टिव हुआ मॉनसून, पंजाब, हरियाणा समेत इन राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट

0 178

नई दिल्ली: देशभर में मॉनसून फुल एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग की ओर से हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, हरियाणा, जम्मू कश्मीर,उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कई जगह गरज के साथ बिजली भी कड़कने की संभावना जताई गई है। वहीं, तो महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी आज सोमवार को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग की ओर से आगामी 17 जुलाई तक के लिए देश के अलग-अलग राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने राज्य में 17 जुलाई तक बारिश का अनुमान जताया है। प्रयागराज में गंगा और यमुना में उफान के कारण बाढ़ का पानी निचले इलाके में फैल गया है। लेटे हनुमान मंदिर तक गंगा का पानी पहुंच चुका है। संगम के रास्ते जलमग्न हो गए हैं। पूरे उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 14 लोगों की बारिश-बिजली गिरने और बाढ़ से मौत हो चुकी है।

मौसम विभाग ने बिहार में अगले 48 घंटों तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है। आईएमडी ने कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में दोबारा मानसून सक्रिय हो चुका है। मौसम विभाग ने बिहार के 20 जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.