चाड में प्रदर्शन, गोलीबारी में 60 से अधिक लोगों की मौत

0 566

एनजमीना: चाड में अंतरिम नेता महामत इदरिस डेबी का कार्यकाल दो साल के लिए बढ़ाए जाने का दो शहरों में विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षाबलों की गोलीबारी में कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई है। गुरुवार को हुई हिंसा के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है।

चाड सरकार के प्रवक्ता अजीज महामत सालेह ने बताया कि राजधानी एनजमीना में हुई हिंसा में कम से कम 30 लोग मारे गए हैं। सरकार विरोधी मार्च का आयोजन करने वालों ने 60 लोगों के मारे जाने का दावा किया है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.