त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान; बिहार में 50 से कम

0 389

नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को 21 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर 60 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। पश्चिम बंगाल और मणिपुर से छिटपुट हिंसा की खबरों को छोड़कर मतदान कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रहा।

चुनाव आयोग ने बताया कि राज्यों से और आंकड़े आने के बाद मतदान प्रतिशत में बदलाव संभव है।

खबर लिखे जाने तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा 81.59 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि, बिहार में सबसे कम 48.88 फीसदी वोट पड़े।

सिक्किम में 80.03 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल में 79.43 फीसदी, पुडुचेरी में 78.80 फीसदी, मेघालय में 74.50 फीसदी, असम में 74.05 फीसदी, मणिपुर में 71.37 फीसदी और अरुणाचल प्रदेश में 70.47 फीसदी मतदान हुआ।

जम्मू-कश्मीर में 68.09 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 67.56 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 67.08 प्रतिशत, तमिलनाडु में 66.49 प्रतिशत, अंडमान निकोबार में 63.99 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 61.87 प्रतिशत और उत्तर प्रदेश में 60.25 प्रतिशत मतदान हुआ।

लक्षद्वीप में 59.02 फीसदी, राजस्थान में 57.26 फीसदी, नागालैंड में 56.91 फीसदी, मिजोरम में 56.60 फीसदी और उत्तराखंड में 55.89 फीसदी और मतदाताओं ने वोट डाले।

दूसरी तरफ, अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के लिए 73.56 प्रतिशत और सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए 79.81 प्रतिशत मतदान हुआ।

शुक्रवार को जिन 102 सीटों पर मतदान हुआ, 2019 में उनमें से एनडीए को 51 सीटें मिली थीं, जिनमें से भाजपा ने 40 सीटें हासिल कीं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.