मोतिहारी में जहरीली शराब कांड, 4 की मौत, 3 का इलाज जारी, मुख्य आरोपी हिरासत में

0 165

बिहार के मोतीहारी में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मुख्य आरोपी नागा रॉय को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बालगंगा गांव की बताई जा रही है। शराब का सेवन करने वाले दो लोगों की आंखों की रोशनी भी जाने की खबर है।

कांड और मृतकों की पहचान:
शुक्रवार की रात करीब 30-40 लोगों ने स्प्रिट से बनी कथित जहरीली शराब का सेवन किया। इसके बाद पहला मृतक प्रमोद यादव (तुरकौलिया थाना क्षेत्र) की संदिग्ध मौत हुई। उनका पोस्टमार्टम तुरकौलिया थाना द्वारा कराया गया है। तीसरे मृतक का नाम परीक्षण माझी बताया गया है, जिसकी मौत इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह हुई।

पुलिस की जांच और सख्ती:
मौत के बाद परिजन शव को जला दिया। इलाजरत अन्य घायलों में लड्डू साह और लोहा सिंह की आंखों की रोशनी अभी भी नहीं लौटी। मोतिहारी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रघुनाथपुर और तुरकौलिया थाने संयुक्त रूप से जांच में जुटे हैं। पुलिस जहरीली शराब के स्रोत का पता लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।

मुख्य आरोपी से पूछताछ:
मृतक प्रमोद यादव के परिजन के आवेदन पर तुरकौलिया थाना में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। मुख्य साजिशकर्ता नागा रॉय हिरासत में है और पूछताछ जारी है। परसौना चौकीदार भरत रॉय को निलंबित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने सदर SDPO के नेतृत्व में SIT का गठन किया है, जिसमें साइबर DSP और DIU टीम भी शामिल हैं।

सियासी बयान और घटनास्थल की कार्रवाई:
मोतिहारी के हरसिद्धि विधायक कृष्णनदन पासवान ने इस शराब कांड का मजाक उड़ाया, जिससे विवाद बढ़ा। मृतक प्रमोद यादव और हीरालाल भगत के परिजन दोनों थानों में प्राथमिकी दर्ज कराए। पुलिस ने तुरकौलिया थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी को लापरवाही के आरोप में निलंबित किया।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.