36 हजार में लॉन्च हुआ था Moto Edge 50 Pro, अब Amazon पर मिल रहा है 25 हजार से कम में; जानें फीचर्स और ऑफर्स
नई दिल्ली। Motorola Edge 50 Pro अब Amazon पर भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसका कलर-एक्यूरेट डिस्प्ले, स्मूद डेली परफॉर्मेंस और 125W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। सीमित समय के लिए उपलब्ध इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए इच्छुक ग्राहकों को जल्दी करना होगा।
Motorola Edge 50 Pro पर आकर्षक डील
Caneel Bay कलर में उपलब्ध 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को भारत में 35,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। Amazon पर यह अब 24,375 रुपये में उपलब्ध है, यानी 11,624 रुपये की सीधी कटौती। इसके अलावा बैंक ऑफर्स के तहत 1,218.75 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है। पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर 22,700 रुपये तक की छूट भी हासिल की जा सकती है। EMI विकल्प के तहत इस फोन को 857 रुपये प्रति माह की शुरुआत कीमत पर खरीदा जा सकता है।
Motorola Edge 50 Pro के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Motorola Edge 50 Pro में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर है, जो 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 4,500mAh की बैटरी है और 125W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.7 इंच की कर्व्ड pOLED स्क्रीन है, जो 1.5K रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट, 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट प्रदान करती है।
कैमरा और फोटोग्राफी फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए Motorola Edge 50 Pro में ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP का OIS मैन कैमरा, 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 10MP टेलीफोटो लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है।