सांसद निरहुआ के बड़े भाई का हुआ कार एक्सीडेंट, मेदांता अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक

0 800

बाराबंकी: सुपरस्टार निरहुआ के बड़े भाई विजय लाल यादव की कार का आज बाराबंकी में एक्सीडेंट हो गया. बताया जा रहा है कि विजय लाल यादव की कार तेज रफ्तार से जा रही थी तभी डिवाइडर से टकरा गई. घटना के बाद उसे इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि यह हादसा सुबेहा थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुआ. वहीं इस घटना को लेकर खुद निरहुआ ने ट्वीट किया, उन्होंने लिखा, ”लखनऊ जाते समय बड़े भाई विजय लाल यादव की कार का एक्सीडेंट हो गया. हमारे प्रतिनिधि ने भैया से बात कराई, उन्हें वेदांता अस्पताल ले जाया जा रहा है. प्रवेश लाल और कवि जी वहाँ पहुँच रहे हैं। हम भी शीघ्र ही भैया पहुँचेंगे। बाबा विश्वनाथ शीघ्र स्वस्थ हों।”

बता दें कि रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे रविवार को घोषित हुए और आजमगढ़ सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार निरहुआ ने सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव और बसपा उम्मीदवार गुड्डू जमाली को हराया. आपको बता दें कि निरहुआ के बड़े भाई विजय लाल यादव भी राजनीति में सक्रिय हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.