CM योगी ने दी एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनने की बधाई

0 665

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करने वाले एकनाथ शिंदे को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री योगी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर एकनाथ शिंदे को हार्दिक बधाई।

योगी ने आगे लिखा कि आपके कुशल नेतृत्व में राज्य सुशासन के सुपथ पर चलकर विकास के नए मानक स्थापित करेगा। आपके स्वर्णिम कार्यकाल हेतु मंगलकामनाएं। उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से महाराष्ट्र में चल रहे उठापटक के बीच गुरुवार को भाजपा और शिंदे गुट ने मिलकर सरकार बना ली है। शिंदे मुख्यमंत्री बने हैं और भाजपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.