MS DHONI : MS DHONI से मिलना एक सपने सच होने जैसा – पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहनवाज दहानी

0 630

MS DHONI : पूर्व भारतीय कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के वर्तमान कप्तान एमएस धोनी की दुनिया भर में अपार लोकप्रियता है – यहां तक कि सीमा पार भी। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ पूर्व भारतीय विकेटकीपर के पड़ोसी देश के पहले क्रिकेट दौरे पर एमएस धोनी(MS DHONI) के हेयर स्टाइल के प्रशंसक बन गए थे।

अब पाकिस्तान की पेस सनसनी शाहनवाज दहानी ने भी खुलासा किया है कि T20 विश्व कप 2021 के दौरान भारतीय दिग्गज धोनी (MS DHONI)से मिलना इस युवा खिलाड़ी के लिए एक सपना सच होने जैसा था। धोनी पिछले साल T20 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम के आधिकारिक टीम मेंटर थे। दहानी की उम्र सिर्फ 23 साल है और वह पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2022 के फाइनलिस्ट मुल्तान सुल्तांस के लिए 10 मैचों में 16 विकेट के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

यह तेज गेंदबाज अंतरराष्ट्रीय मैच का भी हिस्सा रहा है और उन्होंने 2021 में पाकिस्तान के लिए दो T20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। दहानी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि धोनी के अलावा वह इंग्लैंड और मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड के भी प्रशंसक हैं।

मैं न्यूजीलैंड के शेन बॉन्ड का FOLLOW करता था. और उनकी तरह तेज गति के साथ एक तेज गेंदबाज बनना चाहता था., लेकिन उनके संन्यास के बाद, मैंने इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर का अनुसरण करना शुरू कर दिया और मेरी इच्छा जल्द ही उनसे मिलने की है .

MS Dhoni, the former Indian captain and the current captain of Chennai Super Kings has immense popularity across the globe.

V Nation News  

रिर्पोट – शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.