UP ELECTION UPDATES : पांचवें चरण के मतदान के लिए आज शाम थमेगा चुनाव प्रचार, 27 फरवरी को होगी वोटिंग

0 634

UP ELECTION UPDATES  : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण का प्रचार कार्य शुक्रवार शाम छह बजे थम जाएगा। प्रदेश के 12 जिलों में 27 फरवरी को स्वतंत्र, निष्पक्ष व कोविड नियमों का पालन करते हुए मतदान कराया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारियों को पूरा करने का निर्देश दिया गया हैं। पांचवें चरण की 61 विधान सभा सीटों के लिए सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा।मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि पांचवें चरण में अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती व गोंडा विधान सभा क्षेत्र आते हैं।

UP ELECTION UPDATES  :

इसके लिए शुक्रवार को शाम छह बजे के बाद से जनप्रतिनिधियों की ओर से किए जा रहे प्रचार-प्रसार पर प्रभावी रूप से रोक लग जाएगी। शुक्ल ने बताया कि पोलिंग बूथों पर मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए समुचित व्यवस्था कराने के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

रिर्पोट शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.