मुंबई दुर्गा पूजा 2025: मुखर्जी परिवार के साथ बॉलीवुड सितारों की धूम

काजोल, रानी मुखर्जी, प्रियंका चोपड़ा, बिपाशा बसु और अन्य सितारे दुर्गा पंडाल में शामिल हुए

0 180

मुंबई:  आज दुर्गा पूजा का अंतिम दिन है, जिसे पूरे नौ दिनों तक धूमधाम से मनाया गया। बॉलीवुड जगत में भी इस पर्व की खास छवि रही। मुखर्जी परिवार ने हर साल की तरह इस बार भी भव्य आयोजन किया, जिसमें कई फिल्मी सितारों ने भाग लिया। नवरात्रि के आठवें दिन यानी अष्टमी पर माता के पंडाल में लोगों ने खूब उत्साह और मस्ती का आनंद लिया, भोग ग्रहण किया और देवी मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। कई फिल्मी सितारे इस अवसर पर खास रूप से नजर आए।

मुंबई में हर साल आयोजित होने वाली नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनीन दुर्गा पूजा में श्रद्धा, परंपरा और बॉलीवुड की चमक का सुंदर संगम देखने को मिला। इस बार काजोल, रानी मुखर्जी, तनीषा मुखर्जी और अयान मुखर्जी अपने पिता और चाचा की जगह कार्यक्रम के अरेंजमेंट्स का ध्यान रखते हुए व्यस्त नजर आए। सभी मेहमानों का स्वागत करने का जिम्मा उन्होंने खुद संभाला, जिसमें रानी और काजोल सबसे आगे रहीं। इस दौरान उनकी एक तस्वीर सामने आई, जिसमें दोनों ट्विंकल खन्ना के साथ दिखाई दे रही हैं। ट्विंकल ग्रीन साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं।

हर साल की तरह इस बार भी जया बच्चन दुर्गा पंडाल में पहुंचीं। इस बार वह मुस्कुराते हुए दिखाई दीं और पैप्स के लिए पोज देकर तस्वीरें भी क्लिक कराईं। सामने आई तस्वीर में जया बच्चन को लाल साड़ी में देखा जा सकता है, जिसमें वह काजोल को लाड करती नजर आ रही हैं। बता दें कि जया बच्चन की हमेशा से मुखर्जी परिवार के साथ काफी नजदीकियां रही हैं।

रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। दोनों की गहरी दोस्ती वेकेशन से लेकर दुर्गा पंडाल तक साफ दिखाई दी। अयान मुखर्जी इस बार अपने पिता के निधन के बाद पहली बार दुर्गा पूजा मना रहे थे और ऐसे समय में उनके जिगरी दोस्त रणबीर कपूर का वहां मौजूद होना उनके लिए बड़ा सहारा साबित हुआ। रणबीर कपूर नीले कर्ते में हैंडसम लुक में नजर आए।

29 सितंबर को अमेरिका से भारत लौटीं प्रियंका चोपड़ा भी मुखर्जी परिवार के दुर्गा पंडाल में पहुंचीं। उन्होंने पर्पल सूट कैरी किया था। अयान मुखर्जी और प्रियंका के बीच अच्छी दोस्ती है, और इसी वजह से एक्ट्रेस ने वहां आकर देवी का आशीर्वाद लिया। प्रियंका पैप्स के सामने पोज देती भी नजर आईं, और उनका सादगी भरा अवतार लोगों को बहुत भा गया।

पीला कुर्ता-पजामा पहने अनुपम खेर भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने देवी के दर्शन के बाद वहां मौजूद अपने फैंस से मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें क्लिक कराईं। इसके साथ ही अनुपम खेर पैपराजी के लिए भी पोज देते नजर आए।

काजोल की बेटी नीसा की करीबी दोस्त औरी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्हें पीले कर्ते में देखा गया। हर बॉलीवुड गैदरिंग में औरी की मौजूदगी आम होती है, और इस बार भी ऐसा ही हुआ। पैपराजी के बीच काफी लोकप्रिय औरी ने तस्वीरें क्लिक करवाईं और सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

हर साल की तरह इस बार भी बिपाशा बसु दुर्गा पंडाल में पहुंचीं। उनके साथ उनकी बेटी देवी और पति करण सिंह ग्रोवर भी मौजूद थे। बिपाशा ने इस खास मौके के लिए लाल साड़ी पहनी थी, जबकि गोद में नजर आई उनकी बेटी ने ऑरेंज ड्रेस कैरी की थी। करण सिंह ग्रोवर व्हाइट आउटफिट में दिखे और पूरे परिवार के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया।

मुखर्जी परिवार के सभी सदस्य इस कार्यक्रम में मौजूद थे। काजोल की मां तनुजा, बहन तनीषा और बेटी नीसा देवगन भी नजर आईं। नीसा ने इस खास मौके के लिए ऑरेंज लहंगा पहना था, जबकि तनीषा ने व्हाइट और रेड बंगाली साड़ी कैरी की थी। नीसा और तनीषा दोनों ही अपनी दादी तनुजा के साथ पोज देती हुईं दिखाई दीं।

एक्ट्रेस सुमोन चक्रवर्ती, जो मुखर्जी परिवार के काफी करीब हैं, इस साल भी दुर्गा पंडाल में पहुंचीं। उन्होंने धुनुची डांस का प्रदर्शन किया और व्हाइट साड़ी में थिरकती हुई नजर आईं। उनकी कई तस्वीरें इस अवसर पर वायरल हो गईं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.