मुंबईः कुर्ला इलाके में बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 39 लोग झुलसे- 60 को सुरक्षित निकाला

0 417

मुंबई: मुंबई में बड़ा हादसा देखने को मिला है। यहां कुर्ला इलाके में एक बिल्डिंग में आग लग गई है। आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया। आग इतनी ज्यादा थी कि 39 लोग झुलस गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

वहीं, आग लगने की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और अलग-अलग मंजिलों से करीब 60 लोगों को बचाया। बीएमसी के अनुसार, दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चला है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.