दोस्ती की हत्या की और बक्से में छिपा दी लाश, लोकेशन खोजते-खोलते पुलिस

0 103

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में मर्डर की खबर आ रही है। दोस्त की हत्या कर शव को बक्से में बंदकर फरार हो गए। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने लोकेशन के आधार पर शव को बरामद किया गया। हत्यारोपी युवक गांव से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

थाना मलावन क्षेत्र के गांव नगलर तार निवासी जुझारू सिंह (35) पुत्र करतार सिंह अपने दोस्त के विशाल के साथ रहता था। दो दिन पूर्व विशाल जुझारू सिंह को अपने साथ ले गया था। शाम तक उसका पता नहीं चल सका तो तो परिवार के लोगों ने तलाश की, कहीं पर भी पता नहीं चल सका। खोजबीन करने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। शिकायत के बाद पुलिस ऐक्शन में आ गई। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल फोन की लोकेशन से उसकी तलाश की विशाल के घर तक पुलिस पहुंच गई। घर में कोई नहीं था।

इधर-उधर तलाश पर जब बक्सा खोला गया तो उसमें जुझारू सिंह की लाश बंद मिली। शव मिलने की खबर मिलते ही परिजनों की कोहराम मच गया। पुलिस ने जानकारी की तो गांव के लोगों ने बताया कि मारपीट के कारण विशाल की पत्नी कई महीने से मायके चली गई है। विशाल के पिता भी गायब है, उनका भी कई दिनों से पता नहीं चल सका है। पति की हत्या के जुझारू सिंह की पत्नी की रो-रोकर बुरा हाल है। पीडि़त पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने विशाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस विशाल की तलाश कर रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.