दंतेवाड़ा में मुठभेड़ के बाद नक्सली ढेर, अब तक 143 मारे जा चुके

0 392

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग (Naxal affected Bastar division) में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को लगातार कामयाबी मिल रही है. ताजा मामला दंतेवाड़ा जिले का है, जहां शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों (Naxal affected) के बीच हुए मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया. मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबल के जवान इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं.

गिदम मुठभेड़ में मारा गया एक नक्सली : पुलिस के मुताबिक, यह मुठभेड़ गिदम पुलिस थाना क्षेत्र में हुई है. शनिवार को सुरक्षा बलों को इकेली, नेलगोड़ा और तुमनार गांवों के पास के जंगलों में हथियार बंद नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली. इसके बाद जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और बस्तर फाइटर्स, राज्य पुलिस की दोनों इकाइयां नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी. सुरक्षाबलों के मौके पर पहुंचते ही नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की. इसके जवाब में जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की. कुछ देर चली दोनों ओर से फायरिंग के बाद नक्सली जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए.

नक्सली का शव बरामद : सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से एक पुरुष नक्सली का शव बरामद किया. साथ ही मौके से एक हथियार और नक्सल सामग्री बरामद की गई. पुलिस के मुताबिक, मारा गया नक्सली प्लाटून नंबर 16 का सदस्य था, जिसकी पहचान की जा रही है. सुरक्षाबल के जवान इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं. प्रदेश के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ पुलिस और केंद्रीय सुरक्षाबलों के जवान लगातार नक्सल विरोधी अभियान चला रहे हैं. ताजा घटना के साथ ही साल 2024 में अब तक छत्तीसगढ़ में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों द्वारा मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़कर 143 हो गई है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.