ओलंपिक गेम्स में नीरज चोपड़ा भी रच सकते है इतिहास, जानिए कब होगा मैच?

0 237

नई दिल्ली : पेरिस में भारत के एथलीट शानदार प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। मनु भाकर (manu bhaker) ने दो मेडल लेकर इतिहास रच दिया है तो मनिका बत्रा ने भी मेडल की उम्मीद जगा दी है। इस बीच भारत के स्टार ओलंपियन और गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा पेरिस के ओलंपिक्स विलेज पहुंच गए हैं। नीरज ने पेरिस पहुंचते ही सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इसका अपडेट दिया। उन्होंने एक्स पर लिखा- नमस्कार, पेरिस! आखिरकार ओलंपिक खेल गांव पहुंचने के लिए उत्साहित हूं।

पेरिस ओलंपिक्स में एथलेटिक्स गेम्स 1 अगस्त से 10 अगस्त के बीच होंगे। नीरज चोपड़ा पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में हिस्सा लेंगे। जिसके क्वालीफायर 6 अगस्त को होंगे। भारतीय समयानुसार ये मुकाबला स्टेड डी फ्रांस में दोपहर 1.50 बजे शुरू होगा। जबकि फाइनल दो दिन बाद 8 अगस्त को होगा। नीरज चोपड़ा के फाइनल में पहुंचने की पूरी उम्मीद है। नीरज चोपड़ा के अलावा यहां पाकिस्तान के जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम भी दिखाई देंगे।

नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल जीता था। वह एक बार फिर इतिहास रचने के मुहाने पर खड़े हैं। चोपड़ा ओलंपिक में लगातार दो गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन सकते हैं। नीरज ने टोक्यो में 87.58 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड जीता था। वह ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बने थे।

आपको बता दें कि हाल ही में नीरज चोपड़ा की इंजरी को लेकर एक खबर सामने आई थी। हालांकि अब वे पूरी तरह से फिट हैं। ओलंपिक में नीरज चोपड़ा को चेक रिपब्लिक के जैकब वडलेज से कड़ी टक्कर मिल सकती है। वलडेज ने 2024 डायमंड लीग सीजन (दोहा) में 88.38 मीटर के थ्रो के साथ उन्हें शिकस्त दी थी। चोपड़ा पिछले साल वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.