NEET 2022: नीट की परीक्षा में राजस्थान की तनिष्का ने किया टॉप, दिल्ली की वत्सा रही दूसरे नंबर पर

0 506

नई दिल्ली: देशभर के मेडिकल कॉलेजों में MBBS में एडमिशन के लिए होने वाले NEET एग्जाम का रिजल्ट बुधवार देर रात घोषित कर दिया गया। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से घोषित रिजल्ट में 9.93 लाख से ज्यादा छात्रों ने पूरे देश में मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम पास किया है। इन सभी के बीच राजस्थान की तनिष्का ने टॉप रैंक हासिल की है, जबकि दिल्ली की वत्सा आशीष बत्रा ने दूसरा और कर्नाटक के ऋषिकेश नागभूषण गांगुले ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

पूरे देश में 17.64 लाख से ज्यादा छात्रों ने इस एग्जाम में शिरकत की थी। इनमें से पास होने वाले 9.93 लाख छात्रों में सबसे ज्यादा 1.17 लाख छात्र उत्तर प्रदेश के हैं, जबकि महाराष्ट्र से 1.13 लाख और राजस्थान से 82,548 छात्र पास हुए हैं। यूजी परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई को देश के 497 शहरों के साथ ही विदेश में भी करीब 3,570 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।

पहली बार विदेश के 14 शहरों अबू धाबी , कोलंबो , दोहा , बैंकॉक , काठमांडू , कुआलालंपुर , लागोस , मनामा , मस्कट , रियाद , शारजाह , सिंगापुर , दुबई और कुवैत शहर में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। आवेदन करने वाले 17.64 लाख छात्रों में से करीब 95 फीसदी कैंडिडेट परीक्षा में शामिल हुए थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.