कुलगाम में आतंकियों की नापाक हरकत, 3 जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन शुरू

0 280

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़ में तीन जवान शहीद हो गए हैं. आतंकियों के खिलाफ सेना का सर्च ऑपरेशन शुरू हो गया है. कुलगाम जिले के हलाण वन क्षेत्र के ऊंचे इलाकों में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सेना ने तलाशी अभियान चलाया, जिसमें कुलगाम पुलिस भी शामिल थी.

कल सेना की चिनार कोर ने एक ट्वीट कर ऑपरेशन हलान कुलगाम के बारे में जानकारी दी. खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने कुलगाम के हलाण के ऊंचे इलाके में आतंकियों की जांच के लिए ऑपरेशन शुरू किया. जिस दौरान सेना और आतंकियों के बीच झड़प हुई. इस गोलीबारी में तीन जवान घायल हो गए और बाद में शहीद हो गए.

श्रीनगर पुलिस ने कल प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और टीआरएफ के तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। इन तीनों आतंकियों को श्रीनगर के नाटीपोरा इलाके से गिरफ्तार किया गया. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हरनबल नातिपोर इलाके में एक छोटी टीम तैनात की। इसी बीच पुलिस ने एक चेक प्वाइंट से प्रतिबंधित आतंकी संगठन के तीन आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया. इन आतंकियों की पहचान इमरान अहमद नजर, वसीम अहमद मुट्टा, वकील अहमद भट्ट के रूप में हुई।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.