नेहा सिंह राठौर ने गाया ‘दिल्ली में का बा’, केजरीवाल और आप पर साधा निशाना

0 116

नई दिल्लीः दिल्ली में चुनावी अखाड़ा सज चुका है। राजनीतिक सूरमा पूरे जोर-शोर से अपनी ताकत दिखा रहे हैं। राजधानी के विधानसभा चुनाव में देश की प्रमुख तीन पार्टियां आमने-सामने हैं। भाजपा-कांग्रेस और आप की इस त्रिकोणीय लड़ाई में लोक गायिका नेहा सिंह राठौर की एंट्री हो गई है। उन्होंने ‘बिहार में का बा’, ‘यूपी में का बा’ के तर्ज पर अब ‘दिल्ली में का बा’ आ गया है।

गौरतलब है कि लोकगीत के माध्यम से नेहा सिंह जनता के मुद्दों को उठाती रही हैं, हर बार की तरह इस बार भी उनके निशाने पर सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी है। उन्होंने केजरीवाल के कार्यकाल में दिल्ली शराब घोटाले सहित अन्य मुद्दों पर घेरा है।

नेहा सिंह राठौर का गानां कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शेयर किया है। जिसमें नेहा सिंह राठौर गा रही हैं ” झाड़ू की सरकार बा, दारू का कारोबार बा, महाघोटाले में सारा मंत्रिमंडल गिरफ्तार बा…दिल्ली में का बा” नेहा सिंह राठौर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नेहा सिंह ने इस गाने में अरविंद केजरीवाल के साथ ही साथ नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। हालांकि सीधे नाम न लेते हुए चौकीदार शब्द का जिक्र किया गया है। इसके अलावा इस गाने में दिल्ली के कथित शराब घोटाले, शीश महल विवाद, यमुना सफाई, लोकपाल बिल जैसे तमाम मुद्दों का जिक्र किया गया है।

दिल्ली में 10 वर्षों के बाद आम आदमी पार्टी को भारी एंटी इनकंबेसी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं भाजपा इसका फायदा उठाने की ताक में है। अभी तक दिल्ली ही में भाजपा को विधानसभा चुनावों में मुंह की खानी पड़ी है। इसके अलावा अन्य राज्यों में भाजपा का चुनावी गुणा गणित सफल रहा है। इस नजरिए से भी इस बार का चुनाव खास है। बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस समय प्रचार-प्रसार में राजनीतिक दल पूरी ताकत झोंक रहे हैं। राजधानी में 5 फरवरी को विधानसभा चुनावों के लिए मतदान होगा। वहीं 8 फरवरी को चुनावी नतीजे आएंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.