ड्रग तस्करी और आतंकवाद के खिलाफ NIA का बड़ा एक्शन, पंजाब-हरियाणा सहित 6 राज्यों में छापे

0 386

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) आतंकवाद, नशीले पदार्थों की तस्करी और गैंगस्टर गठजोड़-खालिस्तानी टेरर नेटवर्क से जुड़े मामलों में 6 राज्यों में तलाशी अभियान चलाया है। इन छह राज्यों में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश के 122 स्थान शामिल है। बताया जा रहा है कि NIA ने ये छापेमारी लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़, नीरज बवाना समेत दर्जन भर गैंगस्टर्स के करीबियों पर की गई है।

इन राज्यों में की गई छापेमारी
दिल्ली -NCR: 32 जगह NIA की रेड जारी है।
पंजाब-चंडीगढ़: 65 जगह पर छापेमारी की गई है।
उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़, बरेली और लखीमपुर में छापे मारे गए हैं।
राजस्थान: 18 जगह पर NIA ने रेड डाली है।
मध्य प्रदेश: 2 जगह NIA छापेमारी कर रही है।

NIA गैंगस्टर्स और खालिस्तानी नेटवर्क पर दर्ज 5 केस में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि विदेशों में बैठे गैंगस्टर टेरर फंडिंग करके दहशत फैलाने की फिराक में हैं। पिछले दिनों में 14 देशों में बैठे 28 गैंगस्टरों की लिस्ट NIA ने MHA को सौंपी थी।

MHA की हरी झंडी मिलने के बाद NIA ने विदेशों में बैठे गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी। सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में दूसरे गैंगस्टरों पर भी NIA बड़ा एक्शन ले सकती है। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के अहम किरदार गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य मुख्यतौर पर NIA के निशाने पर हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.