बिहार के पूर्णिया में भीषण सड़क हादसा, नौ की मौत, हादसे में जान गंवाने वाले सभी रिश्तेदार

0 629

पटना: बिहार में पूर्णिया जिले के बायसी अनुमंडल के अनगढ़ ओपी के कंजिया प्राथमिक विद्यालय के पास शुक्रवार देररात 1ः30 बजे हुए सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। बताया गया है कि यह लोग तिलक समारोह से वापस ताराबाड़ी से अपने गांव किशनगंज के नूनिया लौट रहे थे।

रास्ते में इन लोगों की स्कॉर्पियो पानी से भरे गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई ,जबकि एक अन्य की इलाज के दौरान। स्कार्पियो में कुल 11 लोगों सवार थे। हादसे में जान गंवाने वालों में सभी आपस में रिश्तेदार हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.