Nissan Gravite जल्द होगी लॉन्च, बजट MPV सेगमेंट में फीचर्स से मचाएगी हलचल

0 20

नई दिल्ली। भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट SUV मैग्नाइट के बाद अब Nissan एक और नई गाड़ी उतारने की तैयारी में है। कंपनी जल्द ही अपनी नई MPV Nissan Gravite को लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले ही इस गाड़ी के कई अहम फीचर्स और तकनीकी जानकारियां सामने आ चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Nissan Gravite को बजट MPV सेगमेंट में पेश किया जाएगा और इसकी लॉन्च डेट भी लगभग तय हो चुकी है।

बजट MPV के तौर पर होगी एंट्री
निसान की ओर से Nissan Gravite को भारतीय बाजार में एक किफायती MPV के रूप में उतारा जाएगा। कंपनी का मकसद ऐसे ग्राहकों को टारगेट करना है, जो कम कीमत में फैमिली कार के साथ बेहतर फीचर्स की तलाश में हैं। इस सेगमेंट में पहले से ही कड़ा मुकाबला मौजूद है।

लॉन्च से पहले सामने आए फीचर्स
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Nissan Gravite में आठ इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है। खास बात यह है कि इसकी तीसरी पंक्ति की सीट को जरूरत के मुताबिक हटाया जा सकेगा, जिससे बूट स्पेस बढ़ाया जा सकेगा। इसके अलावा MPV को ड्यूल-टोन इंटीरियर के साथ पेश किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।

इंजन और ट्रांसमिशन की डिटेल
Nissan Gravite में एक लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिए जाने की संभावना है। यही इंजन रेनो की ओर से ट्राइबर में भी इस्तेमाल किया जाता है। इस इंजन से करीब 72 हॉर्स पावर की ताकत और 96 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलने की उम्मीद है। ट्रांसमिशन के तौर पर इसमें पांच स्पीड मैनुअल और पांच स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प दिया जा सकता है।

कब होगी लॉन्च
पहले इस MPV को जनवरी में लॉन्च किए जाने की योजना थी, लेकिन अब कंपनी इसे 17 फरवरी को भारतीय बाजार में उतार सकती है। लॉन्च के साथ ही इसकी कीमतों का भी खुलासा होगा।

इन गाड़ियों से होगा सीधा मुकाबला
बजट MPV सेगमेंट में Nissan Gravite का सीधा मुकाबला मारुति अर्टिगा और Renault ट्राइबर जैसी लोकप्रिय MPV से माना जा रहा है। ऐसे में फीचर्स और कीमत के दम पर Nissan Gravite बाजार में कितनी मजबूती से उतरती है, इस पर सभी की नजरें रहेंगी।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.